बिहार: बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर ठगी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jul 31, 2026 बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गर्दनीबाग निवासी अजय राम तथा रंजीत कुमार थाना सचिवालय के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने दोनों के पास से ठगी की गई कान की बाली बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।