नौगढ़: देवरा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध
तहसील क्षेत्र के देवरा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण मनमाने तरीके से किया जा रहा है और इसकी चौड़ाई पर्याप्त नहीं रखी जा रही है।ग्रामीण कल्लू और साकिर ने सड़कों के मानकों के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है।