अतर्रा: प्रयागराज इलाज कराने जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | Jun 17, 2026 क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम टोला कला निवासी अरविंद कुमार अपनी बहन चुनुबादी (30) पत्नी बुद्धविलाश को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। बताया गया कि चुनुबादी का कुछ दिन पहले प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टर ने दोबारा जांच व उपचार के लिए बुलाया था।