Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
drnaveensingh1
No video available
35
1
#डिप्रेशन, #गैस,#एसिडिटी,#पेट में दर्द हुआ ठीक (रोगी की जुबानी अपनी कहानी -शिव सागर) - डॉ नवीन सिंह 9026444465 ,281040
22.6k views |
Basti, Basti
| Oct 30, 2020
#डिप्रेशन
#गैस
#एसिडिटी
#पेट
MORE NEWS
*विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कार्रवाई: मंडलायुक्त* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 21 अगस्त 2026 *बस्ती, विकास कार्यों की मंडलीय मासिक समीक्षा बैठक *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल के तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई। बैठक में *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनकी बाधाओं का तत्काल निस्तारण कर तेजी लाई जाए। गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा, संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की निगरानी करें। बैठक में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, एंबुलेंस 102, जननी सुरक्षा, दुग्ध मूल्य भुगतान, आधार सीडिंग, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह सहित दर्जनों योजनाओं की समीक्षा की गई। *मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव* ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करने, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा और जनहित के कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की प्रगति केवल कागजी रिपोर्टों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ आमजन को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। इसके साथ ही राजस्व वसूली और आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी व आईजीआरएस का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी संतकबीर नगर आलोक कुमार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., सीडीओ सार्थक अग्रवाल सहित मंडल के सभी मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 21, 2026
*बस्ती परिक्षेत्र के 744 पुलिसकर्मियों को दिया गया व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 20 अगस्त 2026 *बस्ती:* पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में और पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र के नेतृत्व में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिसबल के लिए व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की टीम द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में *बस्ती जनपद के 303 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में भौतिक रूप से उपस्थित होकर और जनपद संत कबीर नगर के 247 व जनपद सिद्धार्थनगर के 194 पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन VC के माध्यम से* प्रतिभाग किया। इस प्रकार कुल 744 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित हुए। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के दोनों प्रशिक्षकों * देव रंजन वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण और डॉ0 रेखा वाजपेयी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण* द्वारा अत्यंत रोचक तरीके से सहज और सरल भाषा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। *प्रशिक्षण की मुख्य बातें:* वर्तमान की कांवड़ ड्यूटी जैसी विविध प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटियों में लगे पुलिसबल को जनसामान्य के साथ प्रभावी संवाद एवं शिष्ट व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षित करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रहा, जो बहुत प्रभावशाली रहा। सामाजिक कौशल का विकास करने के लिए मुस्कुराहट और बॉडी लैंग्वेज का क्या महत्व होता है, इसको बहुत रोचक उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। *"आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत"* अर्थात "दूसरों के साथ वैसा व्यवहार न करें, जो आपको अपने लिए नहीं पसंद है", संवेदनशील व्यवहार करने के लिए आधारभूत सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत किया गया। विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार पुलिसिंग हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसके लिए स्वयं Culture Shaming न करने और किसी को न करने देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि वर्दी पहनकर अहंकारपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए। जब आप ड्यूटी पर नहीं होते हैं और एक आम व्यक्ति का जीवन जी रहे होते हैं, तब आप अपने साथ जैसा व्यवहार पुलिस से चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार अपनी ड्यूटी करते समय आपको आम जनता से करना होगा। प्रतिदिन कम से कम एक सरकारी कार्य आप सेवाभाव से करना आरम्भ करें। जापानी पद्धति *काइज़ेन और हठयोग दर्शन* का प्रयोग करके स्वयं को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की व्यवहारिक विधियाँ बताई गईं। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री यशवीर सिंह* ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इस प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग की बहुत बड़ी आवश्यकता के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जनता की सेवा में कार्यरत रहती है, किंतु फिर भी दुर्व्यवहार की शिकायतों से पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। बस्ती जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसबल ने उच्चकोटि के व्यवहार और आचरण का प्रदर्शन करके यह स्पष्ट प्रमाण दिया कि व्यवहार कौशल और संवाद कौशल बेसिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। समापन उद्बोधन में *पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी* ने प्रशिक्षण निदेशालय की टीम को इतना उपयोगी और रुचिपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के अतिशय प्रभाव के चलते जिस प्रकार से पुलिसबल का ध्यान जीवन के आवश्यक पहलुओं से हट रहा है, उस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को इस बात की समझ होना आवश्यक है कि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते समय व्यवहार और पीड़ितों व जन सामान्य के साथ व्यवहार में बहुत अंतर होता है। आज का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को व्यवहार के इस अंतर को बहुत बारीकी से समझाने में सफल रहा है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 21, 2026
*छावनी पुलिस को बड़ी सफलता, QR कोड से पैसा निकालने वाले गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 20 अगस्त 2026 *बस्ती:* अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। *प्रभारी निरीक्षक श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर PhonePe/Google Pay के माध्यम से ATM मशीन पर QR स्कैन कर पैसा निकालने वाले गैंग के सरगना सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन उर्फ दिनेश पुत्र बब्लू निषाद उम्र 23 वर्ष, राजकुमार पुत्र तुलसीराम उम्र 19 वर्ष निवासी नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोंडा और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 20.08.2026 को समय करीब 13.33 बजे रामजानकी रोड रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पुलिस ने इनके पास से 06 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 460 रुपये नगद बरामद किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अच्छी मोबाइल और अच्छा बैंक बैलेंस रखने वाले लोगों की रैकी करते थे। मौका पाकर घर या दुकान पर रखा मोबाइल चोरी कर लेते थे। चोरी किए मोबाइल में लगे नंबर का ही ट्रांजेक्शन पासवर्ड होने पर बाल अपचारी की मदद से पासवर्ड तोड़कर ATM पर QR स्कैन कर पैसा निकाल लेते और आपस में बराबर बांट लेते थे। पकड़े गए मोबाइल विक्रमजोत व पचवस सहित अन्य जगहों से चोरी किए गए हैं। अभियुक्त आज भी चोरी की फिराक में थे तभी पुलिस ने धर दबोचा। *गिरफ्तारी टीम:* प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, का0 अभिषेक सिंह, का0 शिल्लू जायसवाल, का0 राजीव रंजन। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 21, 2026
रक्षाबंधन से पहले नई राजनीतिक कार्यशैली की पहल, मनीष मिश्रा को बधाई रक्षाबंधन के पूर्व पहल संस्था से जुड़ी महिलाओं के खातों में बस्ती के मनीष मिश्रा जी द्वारा धनराशि ट्रांसफर की गई। यह पहल निश्चित रूप से राजनीति में नए प्रयोग और नई सोच का परिचायक है। राजनीति में समय के साथ कुछ न कुछ नवाचार और सकारात्मक प्रयोग होते रहने चाहिए। बस्ती की राजनीति में नई कार्यप्रणाली और जनसरोकार से जुड़ी नई सोच विकसित करने के लिए मनीष मिश्रा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। ऐसी पहलें राजनीति को केवल बयानबाजी से आगे बढ़ाकर जनता से सीधे जुड़ने और उनके साथ खड़े होने का माध्यम बनाती हैं। #बस्ती #मनीषमिश्रा #रक्षाबंधन #पहलसंस्था #नईराजनीति #नवाचार
Basti, Basti | Aug 21, 2026
बदहाल सड़क को लेकर Zen अल्फा ने रोक दी सपा विधायक Rajendra Prasad Chaudhary का काफिला, फिर विधायक ने....
Basti, Basti | Aug 21, 2026
1