दरभा: जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबंधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर
Darbha, Bastar | Jun 18, 2026 जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण संबधी बैठक में जनपद पंचायत दरभा के अंतर्गत आने वाली समस्त 46 ग्राम पंचायतों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की विस्तृत समीक्षा की गई।