मुरैना: झाले का पूरा में शास.प्राथ. विद्यालय की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों प्रशासन पर लगाए आरोप,खुले में पढ़ने को मजबूर बच्चे
Morena, Morena | Jul 11, 2026 मुरैना जिले के ग्राम पंचायत कुंवरपुर के ग्राम झाले का पूरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन इतना बदहाल हो चुका है कि बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाए हैं।