कोडरमा: इंदरवा बस्ती में दही-चूड़ा कार्यक्रम में गायकों की प्रस्तुति पर झूमे लोग
झुमरी तिलैया शहर के इंदरवा बस्ती वार्ड संख्या 5 के निवर्तमान वार्ड पार्षद विक्की उर्फ सुमन यादव के द्वारा गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गायक नवीन पंड्या समेत अन्य गायकों में अपने शानदार प्रस्तुति से सभी को झूमने पर विवश कर दिया।