कोडरमा: जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने स्मार्ट बाजार के पास श्री लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, मिलेगा अनुशासित वातावरण
जिप की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज के समय में युवाओं को एक शांत और अनुशासित अध्ययन वातावरण की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी केवल पढ़ने का स्थान नहीं होती, बल्कि यह छात्रों के लक्ष्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी बनती है।