कोडरमा: कोडरमा में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
कोडरमा थाना क्षेत्र के वन प्रमंडल कार्यालय के समीप गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी ल। हालांकि गनीमत रही की ऑटो का चालक इस दुर्घटना में बाल बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ऑटो चालक को काफी नुकसान हुई है।