कोडरमा: मकर संक्रांति पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, भारत सरकार के फंड का सदुपयोग नहीं कर रही राज्य सरकार
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के मिलन समारोह आपसी समन्वय, संवाद और संगठन की एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, निष्ठा और समर्पण से ही संगठन निरंतर सशक्त होता है और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलती है।