सैदपुर: सैदपुर पीपा पुल त्रिमुहानी पर लगा 250 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर, अब आंशिक वार्ड 8, 9, 12 व 15 को मिलेगी ट्रिपिंग से निजात
सैदपुर नगर के वार्ड 8, 9, 12 और 15 के आंशिक हिस्से के लोगों को ओवरलोड के चलते बेवजह की ट्रिपिंग और लोकल स्तर पर विद्युत की अघोषित कटौती से निजात मिलेगी। नगर के इन वार्डों के आंशिक हिस्सों में आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के साथ ही विद्युत विभाग ने एक और ट्रांसफॉर्मर लगा दिया है। इसे लगाने के लिए बीते दो दिनों से पूरे दिन बिजली काट दी जा रही थी।