सीतापुर: महोली इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट महिलाओं सहित चार लोग घायल
जनपद के महोली इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में महिलाओं सहित 4 लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। गंभीर अवस्था के चलते घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।