सीतापुर: बिजेहड़ा में फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रेमी प्रेमिका का शव प्रेमी के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहड़ा गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब फांसी के फंदे पर पेड़ पर प्रेमी प्रेमिका का शव लटका हुआ मिला था। जानकारी के अनुसार पिछले 12 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।मामले में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रेमी के परिवार वालों ने हत्या का आरोप भी लगाया है।