नगड़ी: नगड़ी CO ने की युवक के साथ बदसलूकी : सर्टिफिकेट में हस्ताक्षर कराने आये युवक को कार्यालय से निकाला बाहर
Nagri, Ranchi | Jun 8, 2024 नगड़ी सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर तीसरी बार कार्यालय में हस्ताक्षर कराने आये इसी अंचल के एक युवक को बेइज्जत कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवक ने सीओ की इस बदतमीजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सीओ ने उस युवक को बुलाकर उसके चरित्र प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया।