नगड़ी: मानव तस्कर पन्ना लाल को रांची सिवल कोर्ट से दूसरी बार भी नहीं मिली जमानत
Nagri, Ranchi | May 31, 2024 मानव तस्करी के आरोप में जेल में बंद पन्ना लाल महतो को दूसरी बार एनआईए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने अपना सुरक्षित आदेश सुनाया है। अदालत ने 21 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था।