नगड़ी: ओखरगड़ा जंगल से एक महिला का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Nagri, Ranchi | Jun 6, 2024 जंगल से एक महिला का शव बरामद हुआ है। यह मामला जिला के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा जंगल की है। जहां गुरुवार की दोपहर एक महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।