नगड़ी: मोराहबादी में आदिवासी संगठनों ने की प्रेस वार्ता कहा : 10 दिनों में सरना एयरपोर्ट सरना स्थल नहीं बना तो रांची बंद
Nagri, Ranchi | May 30, 2024 आदिवासी संगठनो ने एयरपोर्ट अथोरिटी और जिला प्रशासन को चेतावनी दिया है कि अगर 10 दिनों के भीतर एयरपोर्ट स्थित सरना स्थल को नहीं बनाया गया तो रांची बंद किया जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को विभिन्न आदिवासी संगठनो ने की। मोराबादी के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासियों ने एयरपोर्ट के विकास के लिए 1100 एकड़ जमीन दी है।