कौंच: कोंच मिशन सेफ फ्यूचर के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों पर की कार्रवाई, ARTO ने दो वाहनों को किया सीज
Konch, Jalaun | Jul 2, 2026 कोंच में गुरुवार दोपहर 3 बजे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। ARTO प्रवर्तन राजेश कुमार और यात्री/मालकर अधिकारी आनंद राय कुरिल ने विभिन्न मार्गों पर स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच की। नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर दो स्कूली वाहन सीज कर गल्ला मंडी में निरुद्ध किए गए हैं।