कांके: रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में अगले दो दिन बारिश के आसार कम, गर्जन-वज्रपात की चेतावनी
Kanke, Ranchi | Sep 19, 2026 रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में अगले दो दिन बारिश के आसार कम है, हालांकि गर्जन-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल राजस्थान और गुजरात की ओर है। दो दिनों बाद अंडमान से ओडिशा की ओर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बढ़ने की संभावना है, जिसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है।