जांजगीर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट सुधार और अतिक्रमण हटाने का आदेश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विवेक पांडेय ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर समीक्षा की। अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।