बांसगांव: विकास खंड बांसगांव के धनौड़ा खुर्द में तैनात ग्राम विकास अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले युवक पर दर्ज हुआ केस
विकास खंड बांसगांव के धनौड़ा खुर्द में तैनात ग्राम विकास अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया। ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धनौड़ा के एक युवक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके चाचा की मौत हो गई है। परिवार रजिस्टर में दर्ज कर नकल जारी किया जाए। प्रार्थना पत्र की जब जांच की गई तो मृतक की एक पुत्री थी।