बांसगांव: जयंतीपुर गाँव की रहने वाली महिला पहुंची गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब,जमीनी रंजिश में पति को जेल भेजवाने का लगाया आरोप
बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गाँव की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर पहुंची। महिला ने अपना नाम निशा पत्नी संजय बताया। महिला ने बताया कि बीते 14 अगस्त को हुए मेरे पट्टीदार वीरेंद्र कुमार हत्याकांड में मेरे पति को रंजिश वश फसाकर अभियुक्त बनाया गया है। महिला ने कहा घटना के दिन उनके पति संजय कुमार अपने परिवार के साथ सो रहे थे।