बांसगांव: कालेज से घर जा रही छात्रा का साइकल छीनने वाले मानसिंह कोटिया गाँव के निवासी आरोपी चोर को बाँसगाँव पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी साइकिल से कॉलेज से पढ़कर घर आ रही थी। रास्ते में एक अज्ञात चोर उनकी साइकल छीनकर फरार हो गया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू किया और गुरुवार को साइकल को छीनने वाले आरोपी शनि देओल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।