सरदारशहर: सरदारशहर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग की
सरदारशहर उपखंड की ग्राम पंचायत देराजसर में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने कई बार समाधान के दावे किए, लेकिन अब तक स्थायी हल नहीं निकला। गांव की मुख्य चौपाल और सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।