बांका: बांका में 42 डिग्री तापमान से बच्चों की बढ़ी मुश्किलें, दोपहर की छुट्टी बनी परेशानी
Banka, Banka | May 19, 2026 बांका जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें दोपहर के समय स्कूल से छुट्टी मिलने के कारण तपती धूप में घर लौटना पड़ रहा है।