हंडिया: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में 5 लोगों पर दर्ज हुआ केस
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में विवाहिता सायना बेगम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मंगलवार 04 बजे मिली जानकारी।