कोंडागांव: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जोन्दरापदर में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रथम मेरिट सूची 16 जून को जारी होगी। आईटीआई प्रबंधन ने युवाओं से समय पर पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।