बहराइच: कतर्नियाघाट में 1 अक्टूबर से राजकीय हाथियों के फल महाभोज से होगा वन प्राणी सप्ताह का शुभारंभ, डीएफओ ने दी जानकारी
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित वन विभाग मे तैनात DFO कतर्नियाघाट बी.शिव शंकर ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम करीब 4:30 बताया कि वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगो मे जागरूकता पैदा करने के लिए कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच के तत्वाधान मे 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित होगी।