शाहजहांपुर । जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।