जलालाबाद: गांव सुजालपुर में उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद दबंग ने किसान की सरसों की फसल काटने का आरोप, न्याय की गुहार
शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद तहसील के ग्राम सुजावलपुर में आराजी गाटी संख्या 571 (रकबा 0.056 हेक्टेयर) पर विवाद गहरा गया है। किसान रामसेवक पुत्र जानकी प्रसाद ने उपजिलाधिकारी न्यायालय से पक्की मंडबंदी का आदेश प्राप्त कर राजस्व निरीक्षक द्वारा तूदाबंदी भी करा ली थी. उसके बाद फिर से उसने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।