सिधौली: कमलापुर इलाके में युवक ने अवैध तमंचा हाथ में लेकर रील बनाने का किया प्रयास, पुलिस ने पकड़कर थाने ले गई
जनपद के कमलापुर इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से मंगलवार को वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक फिल्मी डायलॉग पर हाथ में देसी तमंचा लेकर रील बनाते देखा जा रहा था, वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद सिधौली पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध तमंचे के साथ पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।