अररिया: डूबा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Feb 20, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा गांव वार्ड संख्या 8 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय संजरी के रूप में हुई है, जो डूबा गांव निवासी अनवारूल हक की पत्नी बताई जा रही है। उनकी शादी महज तीन महीने पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।