बाह: बाह तहसील में भाकियू महाशक्ति का धरना दूसरे दिन भी जारी है
आगरा के बाह तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शाम 5 बजे किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि एसडीएम बाह, बीडीओ पिनाहट, सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे।