रॉबर्ट्सगंज: बभनौली कला गांव में डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की
सोनभद्र में बुधवार सुबह 10 बजे पंचायत भवन, बभनौली कला, विकासखंड रॉबर्ट्सगंज से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संचारी रोगों के कारण,उनके फैलने के तरीके बताये।