शाजापुर: जिले की 4 ग्राम पंचायतों को कचरा संग्रहण वाहन प्रदान किए गए
स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन जिले की चार ग्राम पंचायत को कचरा संग्रहण वाहनों की सौगात मिली शाजापुर से विधायक अरूण भीमावद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने ग्राम पंचायत दुपाड़ा, बेरछा, मो. बड़ोदिया एवं झोंकर के लिए कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ग्रामों मेंअब इन्ही वाहनों से कचरा संग्रहण किया जायेगा।