शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा अस्पताल परिसर की सफाई की गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टरों ने हाथों में झाड़ू थामी और अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। हालांकि यह सफाई कार्यक्रम सांकेतिक ही रहा। अधिकारियों ने नाम मात्र का कचरा साफ कर स्वच्छता अभियान मैं सांकेतिक सहभागिता की।