शाजापुर: शहर में बने गणेश मूर्ति संग्रहण स्थल श्री विनायक रथों से मूर्तियाँ ले जाकर विसर्जित की जाएँगी
अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए प्रशासन ने जादमी में लखुंदर नदी का स्थान तय किया है। विसर्जन स्थान दूर होने की वजह से लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने शहर में तीन स्थानों पर गणेश मूर्ति संग्रहण स्थल बनाए हैं जहां से संग्रहित गणेश प्रतिमाओं को श्री विनायक रथों के माध्यम से लखुंदर नदी में ससम्मान विसर्जित किया जाएगा।