शाजापुर: विश्वकर्मा जयंती पर शाजापुर में चल समारोह निकाला गया, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर शाजापुर में आज विश्वकर्मा समाज ने भव्य चल समारोह का आयोजन किया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल हुए। चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से गुजरा। जगह-जगह चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया।