शाजापुर: शाजापुर के गांधी हॉल में PM मोदी के जन्मदिन पर 'स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा' कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
शाजापुर में जिला प्रशासन ने स्थानीय गांधी हाल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। यहां स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से इसकी शुरुआत हुई और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पखवाड़े का समापन होगा।