दिल्ली कैंटोनमेंट: इंद्रपुरी थाना पुलिस ने पूसा रोड से हथियार लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार
इंद्रपुरी थाना पुलिस ने हथियार लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहे एक बदमाश को पूसा रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफार किये गए बदमाश का नाम सचिन उर्फ़ इलाइची है जो इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है।