झाबुआ: झाबुआ में विश्व दिव्यांग दिवस पर मदर टेरेसा आश्रम में शिविर का आयोजन किया गया
Jhabua, Jhabua | Dec 3, 2025 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में मदर टैरेसा आश्रम झाबुआ में आज 03 दिसम्बर को शाम 4 बजे विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नालसा योजना-2024 शिविर आयोजित हुआ।