अशोक नगर: आधी रात अमाही तालाब पर छापा पानी चोरों पर बड़ी कार्रवाई 4 मोटरें जब्त एक लाख लोगों के पानी पर पड़ रहा था डाका
अशोकनगर में शहर की पेयजल व्यवस्था बचाने के लिए नगर पालिका और देहात थाना पुलिस ने आधी रात अमाही तालाब पर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात 11 बजे छापा मारकर तालाब से अवैध रूप से पानी निकाल रहीं चार मोटरें जब्त कीं। इन मोटरों के जरिए खेतों की सिंचाई की जा रही थी, जिससे शहर की एक लाख से अधिक आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।