सुजानगढ़: सुजानगढ़ में प्री मानसून बारिश से किसान खुश, खरीफ की बुवाई शुरू
सुजानगढ़ क्षेत्र में प्री मानसून की बारिश के बाद किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। दो-तीन बार हुई अच्छी बारिश जेठ के बाजरा के लिए वरदान साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी के चलते किसान सुबह से शाम तक खरपतवार हटाने में जुटे हैं। क्षेत्र में बाजरा, मोठ, मूंग, ग्वार, मूंगफली की बुवाई हो रही है।