मंझनपुर: बभनपुरवा में पुरानी रंजिश में दबंगों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, मंझनपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
बभनपुरवा की रहने वाली ब्रजरानी ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के दबंगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसे व उसके परिवार को जान से मार देने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने आईजीआरएस किया और इसकी भनक दबंगों को लगी तो वह एक रॉय होकर लाठी डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट की है।