मंझनपुर: जिला जेल में निरुद्ध महिला ने दिया बेटी को जन्म, जेल प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित कर बेटी का किया नामकरण
कौशाम्बी जिला जेल मे निरुद्ध महिला बंदी ने 25 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर जेल प्रशासन ने उसके नामकरण का यादगार कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया है। नामकरण संस्कार कार्यक्रम को आयोजित कर महिला बंदी के नवजात को गिफ्ट भी दिये गए।इस दौरान सामाजिक संगठन की महिलाओं एवं जेल में बंद महिला बंदियों ने मिलकर सोहर गीत गाए और अपनी खुशी का इजहार किया।