मंझनपुर: नाबालिग रेप पीड़िता से मिलने मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर के विधायक
मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग रेप पीड़िता से मिलने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने रेप पीड़िता व उसके परिजनों से मिलकर हालचाल जाना है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है।