मंझनपुर: नौकरी के नाम पर दिल्ली बुलाकर युवक ने युवती का किया रेप,थाना चौकी में सुनवाई नहीं हुई तो मंझनपुर में एसपी से किया शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर पहुंची थी। युवती ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।युवती ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने उसे दिल्ली बुलाया था और अपने रूम पर ले जाकर रेप किया है।वापस उसके गाँव के बाहर छोड़ कर भाग गया।चौकी और थाने में कोई सुनवाई नहीं होने की बात भी युवती ने बताया है।