मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने ओवरलोड बालू के वाहनों पर की कार्यवाई, 29 वाहन किए गए सीज, मचा हड़कंप
कौशाम्बी डीएम राजेश कुमार रॉय के निर्देश पर अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाते हुये एसडीएम द्वारा 10 जून की रात्रि 9.30 बजे से लेकर 11 जून के भोर 03 बजे तक टेंवा होते हुये राम नगर महेवाघाट तक भ्रमण के दौरान 02 ओवरलोड गाडिया टेंवा के पास, 18 कोल्ड स्टोरेज के पास व 09 रामनगर खनन क्षेत्र के बाहर कुल 29 गाड़ियों अवैध परिवहन / ओवर लोडिंग में पकड़ी गयी।