कलेर: प्लास्टिक मुक्त अरवल: स्काउट-गाइड कैडेटों ने ली शपथ, जिला आयुक्त ने किया नेतृत्व
Kaler, Arwal | Apr 5, 2026 जीए उच्च विद्यालय में जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्लास्टिक मुक्त अरवल कार्यक्रम हुआ। जिले के सभी स्काउट-गाइड कैडेटों ने प्लास्टिक न उपयोग करने की शपथ ली। आयुक्त ने प्लास्टिक से मिट्टी, जल एवं जलवायु प्रदूषण के खतरे बताए। प्लस टू शिक्षक दिनेश प्रसाद ने स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डाला। सभी प्रखंडों में एक-एक स्काउट व गाइड लीडर बनाया गया