जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक, सुशासन तिहार की तैयारी तेज, 1 मई से जन समस्या निवारण शिविर
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 मई से 10 जून तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएं, जहां शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में योजनाओं की जानकारी व हितग्राहियों को मौके पर लाभ देने पर जोर दिया गया